Saturday, January 16, 2010

MP3 फाइल को काटिए ऑनलाइन


अगर आप अपने कंप्यूटर से दूर है और आपको अपने mp3 फाइल को काटने की जरुरत है तो आप अब ये कर सकते हैं बिना कोई सॉफ्टवेयर इन्स्टाल किये ।अपने mp3 फाइल को काटकर अपनी आवश्यकता अनुसार छोटा करने या रिंगटोन बनाने का ऑनलाइन उपाय ।

Saturday, January 9, 2010

बड़े काम की वेबसाइट















अगर आपको अच्छे और फ्री सॉफ्टवेर की तलाश है तो ये वेब साईट व्व्पके बहुत काम आएगी
लगभग सभी मुख्य सॉफ्टवेर आपको यहाँ मिल जायेंगे वो भी मुफ्त।

जानिए कैसे दिखेंगे आपके होने वाले बच्चे














ये
जानना चाहते है की आपका होने वाला बच्चा कैसा दिखेगा ।




आपके दोस्त या अगर आप किसी हीरो या हेरोइन से शादी करते तो आपके बच्चे कैसे दिखते ।

एक ऐसी मजेदार वेबसाइट जो आपको ये सुविधा देती है अपनी फोटो लोड करे फिर अपने साथी की और जानिए की बच्चा कैसा दिखाई देगा ।


मजेदार वेबसाइट है । आपकी टिप्पणियों का इन्तेजार रहेगा ।



वेबसाइट पर जाने यहाँ क्लिक करें ।

Monday, January 4, 2010

कैसा होगा भविष्य का अख़बार.....(नयी तकनीक)




जैसा कि टेक्नोलोजी दिन व दिन उन्नत होती जा रही है | मैंने आपको अपने ब्लॉग में पुरानी टेक्निक और नयी टेक्निक के बारे में भी बताया | अखबार तो आपके दिन की शुरुआत का अभिन्न अंग होगा ही | अखबार सब पढते है | अखबार ने भी कई दौर देखे ब्लैक एंड व्हाइट से कलर, इ-न्यूजपेपर और आगे कैसा होगा हमारा अखबार ?

चलो आज इसी पर चर्चा कर लेते है ......क्यूंकि हम्हें पता है कि टेक्नोलोजी ने सबको बदला है, तो अखबार (समाचार पत्र) कैसे अछूता रह सकता है | वैसे अखबार ने इलेक्ट्रोनिक रूप से तो हम सब वाकिफ है , लगभग सभी समाचार पत्र अपनी एक कोपी इ-पेपर के रूप में अपनी वेब-साईट पर उपलब्ध कराते है | पर ये पीसी या लैपटॉप पर तो पढ़ा जा सकता है |

लेकिन जल्द ही अखबार का इलेक्ट्रोनिक रूप आप अखबार की तरह ही सुबह हाथ में पायेगे | अखबार के मोटाई से थोडा ही मोटा, पर बहुत ही सरल और सुविधाजनक | आपने Amazon Kindle और Sony Reader आगे चलकर इलेक्ट्रोनिक अखबार के लिए बेहतर विकल्प होंगे | वैसे विकिसित देशों में ये काफी पोपुलर भी हो रहा है | Amazon Kindle और Sony Reader से इ-बुक्स को बड़ी आसानी से पढ़ा जा सकता है |

सबसे पहले Sony ने इ-बुक रीडर अप्रैल 2004 में LIBRIe नाम से उतारा था | उसके बाद Holland's iRex ने iLiad नाम एक ऐसा ही डिवाईस मार्केट में उतारा था | उसके बाद Sony ने Sony Reader लॉन्च किया | एक ऐसा ही डिवाईस इसी दौरान चीन में भी विकिसित किया गया था | जोकि पेन-इनपुट तकनीक को भी सपोर्ट करता था |

नबम्बर 2007 में Amazon ने Kindle नाम से वायरलेस इ-बुक रीडर लॉन्च किया | जो आजकल अमेरिका में काफी पोपुलर हो रहा है | इस दौरान कई और बेहतर इ-बुक रीडर भी आये |

पर अब Cambridge University के वैज्ञानिकों के द्वारा विकिसित की गयी तकनीक के आधार पर ब्रिटेन की एक कम्पनी Plastic Logic ने प्लास्टिक से बनी स्क्रीन वाला डिवाईस लॉन्च करने जा रहा है | यह एक पत्रिका (मेगजीन) के वज़न के बराबर भारी होगा | साथ ही डाउनलोडिंग, टचस्क्रीन, सुरिक्षित, तेज, सुविधाजनक जैसी सुविधाएं तो है ही | ये डिवाईस बिलकुल हमारे समाचार पत्र जैसा हो सकता है | हर रोज सुबह या किसी भी समय आप इसमे उपडेट हो सकेंगे |

यह डिवाईस अगले साल (2010) के जनवरी या फरबरी में मार्केट में आ जायेगा | आप चित्र में देखकर अंदाज़ लगा सकते है , की ये कितना सुविधाजनक है |

जहाँ तक अपने देश की बात है , तो एक सर्वे के अनुसार करीब 35% प्रकाशक इस तरह की टेक्नोलोजी का इस्तेमाल करने के इच्छुक है | जबकि यही आंकड़ा सिंगापुर के लिए 74% तक चला जाता है |इस सर्वे को आप यहाँ विस्तार से पढ़ सकते है |

वैसे यह सब पर्यवरण के लिए भी बहुत लाभकारी हो सकता है | पर खर्चीला होने के कारण आम नागरिक के थोडा दुर्लभ हो सकता है | वैसे Plastic Logic के इस डिवाईस के बारे यह विडियो भी देख सकते है |

इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें
Tech News

क्लियर हिस्ट्री करने के बाद भी आपकी हिस्ट्री जानी जा सकती है |

इन्टरनेट ब्राउजिंग करने के बाद अक्सर आप Tool-->Delete Browsing History (Ctrl+Shift+Del) में जाकर (IE 8 में) आप अपनी हिस्ट्री क्लियर कर लेते है | पर क्या आपको पता है कि इतना करने के बाबजूद भी आपकी हिस्ट्री देखी जा सकती है |
जी हाँ माईक्रोसोफ्ट विन्डॉज ऑपरेटिंग सिस्टम में इंटरनेट एक्सप्लोरर index.dat नामक एक फाइल का उपयोग, आपकी नेट पर कि गयी प्रत्येक गतिविधि को सुरिक्षित रखता है | और ये index.dat फाइल को डिलीट करना काफी मशक्कत भरा काम है | क्यूंकि ये फाइल हमेशा "ओपन"(Open) स्टेटस में रहती है , और "ओपन"(Open) स्टेटस वाली फाइल को विन्डॉज ऑपरेटिंग सिस्टम में डिलीट करना बहुत मुश्किल है | ये फाइल अक्सर इस लोकेशन पर पायी जाती है -->
C:\Documents and Settings\User\Local Settings\History\History.IE5 | इस फाइल में आपके द्वारा सर्च की गये यूआरएल एड्रेस(URL Address),हाल में खोले गए डाकुमेंट्स, सर्च क्युरी, को सुरिक्षित रखता है |
खैर यह फाइल साधारण तरीके से नहीं देखी जा सकती है , किन्तु एक छोटे से सोफ्टवेयर की मदद से आप इस फाइल को देख सकते ,साथ ही इसे डिलीट भी कर सकते है | इस फाइल को डिलीट करना फयेदेंमंद साबित हो सकता है , क्यूंकि कभी कभी ये साइज में 80 MB से भी बड़ी हो जाती और आपके सिस्टम की परफोर्मेंस को घटाती है | आप ये सोफ्टवेयर यहाँ क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है |
Related Posts with Thumbnails